कुल 19243 रिक्त पदों हेतु उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2016 के लिए 22 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं
आईबीपीएस क्लर्क अधिकारिक अधिसूचना 2016 जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2016 के लिए 22 अगस्तसे आवेदन कर सकते हैं. इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी अधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए लिंक से प्राप्त की जा सकती है.
आईबीपीएस ने देश के विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए कुल 19243 रिक्त पदों हेतु अधिसूचना जारी की है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 सितम्बर 2016 तक जारी रहेगी. उम्मीदवार इस निर्धारित तिथि के अंदर अपना आवेदन पत्र और आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं.
आईबीपीएस सीडब्ल्यू क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26-27 नवम्बर एवं 03-04 दिसम्बर 2016 को किया जायेगा. इस परीक्षा का परिणाम संभवतः 2016 के दिसम्बर माह में घोषित कर दिया जायेगा.


